May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-02-23 at 21.17.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना से बड़े झगड़े की खबर सामने आई है। प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार गांव के एक जने ने खेत की बकाया राशि लेने की बात पर लिखमीसर मार्ग पर स्थित एक पंचर व परचून की दुकान करने वाले से उलझ गया। दुकान का सारा सामान बिखरा दिया व आपसी मारपीट में सिर फुटने की सूचनाएं भी है। एक पक्ष के तीन चार भाईयों ने मिलकर दूसरे की धुनाई कर दी व सामान तोड़फोड़ दिया। गांव भर में झगड़े का हल्ला मच गया है। पुलिस की गाड़ियां एक साथ जवानों से भरी कल्याणसर पुराना पहुंची। गांव बाना, रीड़ी में पुलिस की गाड़ियां दौड़ने की चर्चा हो रही है। एसआई सुरेश भादु सहित एक दर्जन जवान मौके पर पहुंच गए है। मामले की आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।