May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-02-23 at 21.33.16

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। करीब पांच दशकों से श्रीडूंगरगढ़ बाजार में सेवारत पवन स्टोर अब बिल्कुल नए अवतार में रानी बाजार के मुख्य मार्ग पर रिओपन हुआ है। भीकमचंद सेठिया की दुकान के नाम से प्रसिद्ध ये दुकान महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। गुरूवार को अभिजीत मुहुर्त में दुकान का उद्घाटन पूजन के साथ सुरेंद्र कुमार सेठिया सहित पवन सेठिया व उनकी पत्नी सुनीता देवी ने किया। दीपक सेठिया ने बताया कि सभी तरह की फैन्सी ज्वैलरी, दुल्हन सेट, चूड़ी कड़ा सेट सहित लेक्मे, मेबलीन, लोटस सहित अनेक ब्रांड के कॉस्मेटिक आइटम्स रिजनेबल रेंज में उपलब्ध हो सकेंगे। दीपक ने बताया कि पैंकिग सामान, गिफ्ट आइटम सहित विभिन्न सामानों की नई व आकर्षक आइटम उपलब्ध हो सकेंगे। जैन साध्वियों ने नए प्रतिष्ठान में मंगलाचरण सुनाया। गुरूवार को विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार सहित अनेक नेता पहुंचे व सेठिया परिवार को बधाई दी। गुरूवार व शुक्रवार को बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने दुकान पर पहुंच कर शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पवन स्टोर में जैन साध्वियों ने सुनाया मंगलाचरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने दुकान पर पहुंच कर दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक पहुंचे व दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि पंहुचे व शुभकामनाए दी।