






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। स्टेट हाइवे 06 पर टेंशन कम नहीं हो रहा है और आस पास के गांवो में ग्रामीणों में रोष है। आज सुबह सवा नौ बजे आड़सर टोल की नई बनाई गई चौकी पर जमकर हंगामा हुआ। सरदारशहर, दिल्ली जाने वाली बसों सहित बड़ी संख्या में यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बड़ी संख्या में वाहन चालक परेशान हुए और मौके पुलिस भी पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजनसर के किसी वाहनचालक ने इस सड़क पर उसके गांव की गाड़ियों को टोल फ्री करने की मांग करते हुए टोल नहीं दिया। टोलकर्मियों के साथ वह उलझ गया और बड़ी संख्या में गाड़ीयों की लाइने लग गई। एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कर दिया गया है और जाम भी खुल गया है।






