






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। शुक्रवार को शनि अमावस्या पर विश्व हिंदू परिषद के स्वयं सेवकों ने गौवंश के लिए अपनी सेवाएं दी। शुक्रवार देर शाम सब्जी मंडी से 800 किलों सब्जियां लेकर युवा श्रीपरमार्थ बाल गोपाल गौशाला पहुंचे और सभी गौवंश को ये सब्जियां खिलाई। इस दौरान नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी ने सदस्यों को विहिप की सामाजिक गतिविधियां बढ़ाने व सेवा कार्य करने के लिए सक्रिय सदस्यों की टीम बनाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला मंत्री संतोष बोहरा, बजरंगदल ग्रामीण जिला संयोजक वासुदेव शर्मा सहित सदस्य लालजी, बलवीर, तोलाराम, हैमराज, पवन, राधेश्याम उपस्थित रहें व अपनी सेवाएं दी।
बंधनाऊ में बंधनाऊ में सदस्यों ने 25 क्विंटल तरबूज खिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेठ अमावस्या पर गांव बांधनु में नवगठित बजरंगदल संगठन के युवाओं ने ग्रामीणों के सहयोग से बाबा रामदेव गौशाला में गौंवश को 25 क्विटंल तरबूज खिलाया। इस दौरान हरिराम सुथार, संतोष सुथार, शिवलाल जाट, बाबूलाल सुथार, श्रीकृष्ण सुथार, सुभाष घिंटाला, रामस्वरूप सुथार, अशोक सुथार, संतोष सुथार, श्याम सुथार, पवन सुथार, लीलाधर सुथार, योगेश सुथार, धनराज सुथार, पूनम सुथार, नवरत्न सुथार, बेगाराम सुथार, राजू नाई, सुखदेव सुथार, हुकमाराम सुथार, शिवलाल सुथार, मनोज सुथार, भागीरथ सुथार सहित कई बजरंगी उपस्थित रहें।







