May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसंबर 2024। कृषि मंडी में शुक्रवार सुबह सरकारी खरीद केंद्र पर हंगामा मच गया है। यहां मौजूद किसानों ने आज सुबह तुलवाई शुरू नहीं होने दी है। किसानों ने प्रवेश गेट बंद कर दिया है व मसले को सुलझाने की मांग कर हुए किसानों के साथ अन्याय होने की बात कह रहें है। किसानों का आरोप है कि देर रात एक ठेकेदार उनकी लाइन तोड़ कर मूंगफली का ट्रक लेकर अंदर आया व उसकी मूंगफली खाली की जा रही है। ऐसे में किसान आक्रोशित हो गए व पंक्ति तोड़कर बीच में घुसने वाले की मूंगफली तौल देने पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो किसानों ने प्रवेश गेट बंद कर दिया व बात का निपटारा नहीं होने तक किसी को अंदर नहीं आने देने की बात कही है। मौके पर उपस्थित कार्मिकों ने अधिकारियों को सूचना दे दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर बढ़ रहा विवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलवाई नहीं होने दी शुरू, लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने गेट बंद कर मसला सुलझाने की मांग की।