






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2024। कस्बे के बिग्गाबास निवासी जायदा बानो काजी ने झुंझुनू के डूंडलोद निवासी अपने पति मोहम्मद सकील, सास खातुन, चाची सास सूबे दौलत, रहिना बानो एवं ननद हीना बानो काजी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जायदा बानो ने जरिए इस्तगासा पुलिस को बताया कि उसका विवाह 6 सितम्बर 2016 को हुआ था एवं उसके पिता ने अपनी क्षमता अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल जाते ही आरोपियों ने बाटके में 2.5 लाख रुपए नहीं देकर समाज में बेईज्जती करवा देने का उलाहना देते हुए उसे दहेज प्रताड़ना देनी शुरू कर दी। आरोपी उसे खाना नहीं देते, बीमार होने पर इलाज नहीं करवाते, सोने के लिए बिस्तर नहीं देते, बालों को पकड़ कर धक्के देते हुए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते रहें। आरोपियों ने गत 21 नवम्बर 2024 को 2.5 लाख रुपए नकद, मोटरसाईकिल, सोने के गहनों की मांग करते हुए उसका स्त्री धन हडप लिया व उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई धर्मपाल करेंगे।



