






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2022। अपने गांव, अपने मोहल्ले में हंगामा करने वाले एक युवक की पुलिस ने धरपकड़ कर ली है। शेरूणा थाने के थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि रविवार शाम को गांव झंझेऊ निवासी दिलीपसिंह अपने मोहल्ले में हंगामा मचा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं आरोपी से समझाईश की लेकिन नहीं माना तो आरोपी को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया।



