






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2022। कस्बे के आडसर बास निवासी किशनलाल सोनी ने इसी मोहल्ले के प्रेमसुख सोनी एवं सुरेश सोनी के खिलाफ आवासीय भुखण्ड हड़पने के लिए धोखाधड़ी करने का मुकदमा जरीए इस्तगासा दर्ज करवाया है। किशनलाल ने जरीए इस्तगासा पुलिस को बताया कि उसका वर्षों पुराना कब्जेशुदा भुखण्ड है एवं उसमें मकान भी बना हुआ है एवं बिजली, पानी का कनेक्शन भी उसके नाम से है। इस भुखण्ड से आरोपी उसे जबरन बेदखल करने का प्रयास किया तो उसने दोनो आरोपियों के खिलाफ सिविल न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाया। इस मुकदमें में दोनो आरोपी न्यायालय में पेश हुए एवं धोखा देते हुए किसी अन्य भुखण्ड के पट्टा आवेदन रसीद को इस भुखण्ड की नगरपालिका द्वारा दी गई रसीद पेश की। आरोपी ने इस रसीद के आधार पर अपना कब्जा बताते हुए पट्टा निर्माण विचाराधीन बताया। जबकी उनकी रसीद किसी अन्य भूखण्ड हेतू नगरपालिका द्वारा दी गई थी एवं उस भुखण्ड का पट्टा भी नगरपालिका द्वारा उनको दे दिया गया। आरोपियों ने जान बुझ कर भुखण्ड हड़पने के लिए यह रसीद पेश कर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्जकर जांच हैडकांस्टेबल सेवाराम को सुपुर्द की है।



