May 20, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में चल रही सरकारी सर्मथन मुल्य पर मूंगफली की खरीद में गडबड़झाले के कारण हर दिन मंडी के व्यापारी, मंडी में अपना माल बेचने आने वाले किसान एवं सड़क से गुजरने वाले आमजन खासे परेशान हो रहे है। हर दिन सड़क पर जाम की स्थिति के साथ साथ यहां विवाद भी सामने आ रहे है। शुक्रवार सुबह किसानों ने गुरूवार रात को किसानों के वाहनों की कतारों को तोड़ कर मूंगफली से भरा एक पुरा ट्रक खरीद केन्द्र में घुसाने का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया। किसानों ने आक्रोश जताते हुए मंडी का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया एवं नारेबाजी की। इस दौरान गेट बंद कर विरोध दर्ज करवाने के किसानों के खिलाफ आज के टोकन बारी वाले किसानों ने गेट बंद करने का विरोध करना शुरू कर दिया। ऐसे में करीद दो घंटे के हंगामे के बाद गेट खुले एवं खरीद केन्द्र व मंडी में वाहनों का प्रवेश शुरू हुआ। मंडी प्रांगण में चल रहे इस खरीद केन्द्र में आए दिन हंगामे हो रहे है एवं किसानों के माल तुलवाई में नियमों का हवाला देते हुए किसानों से प्रति क्विंटल 200 रुपए से लेकर 800 रुपए तक का सुविधा शुल्क लिए जाने के आरोप भी किसान लगा रहे है।
यूं होता है किसानों के नाम पर फर्जी वाड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे किसान भी है जो अपना माल रोक कर सरकारी खरीद शुरू होने, लाईनों में लग कर सरकारी खरीद केन्द्र में अपना माल तुलवाने, भुगतान के लिए इंतजार करने की स्थिति में नहीं होते। ये किसान अपना माल तो पहले ही मंडी की निलामी में बोली लगवा कर बेच चुके होते है। ऐसे में कई व्यापारियों, ठेकेदारों द्वारा ही इन किसानों के नाम से गिरदावरी लेने, टोकन कटवाने एवं मंडी से माल खरीद कर सरकारी खरीद में तुलवाने का कार्य किया जाता है। ऐसे में किसान के नाम से गिरदावरी होने, टोकन होने के कारण नियमानुसार किसी को रोका भी नहीं जा सकता। श्रीडूंगरगढ़ मंडी में अभी मूंगफली खले के भाव 4500 से 5281 तक लग रहे है एवं सर्मथन मुल्य पर खरीद 6783 रुपए में की जा रही है। ऐसे में प्रति क्विंटल 1500 रुपए से 2300 रुपए तक का मार्जिन इन व्यापारियों, ठेकेदारों को मिल रहा है। इस मार्जिन में से हिस्सा गिरदावरी नाम वाले किसान से लेकर तुलवाई करवाने वाली एंजेसी तक सभी को मिल रहा है। ऐसे में सुविधा शुल्क देने के बाद कई व्यापारी, किसान मूंगफली भी निर्धारित मानकों से कहीं कम चुग्गे की भी तुलवाने की शिकायतें मिल रही है एवं चुग्गे की मूंगफली तुलवाने वालों की मार्जिन तो 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच रहा है। 40 क्विंटल प्रति किसान की तुलवाई हो रही है एवं इस हिसाब से एक गिरदावरी पर 60 हजार रुपए से लेकर 1.20 लाख रुपए तक की कमाई मंडी में से माल लेकर मंडी प्रांगण में चल रहे खरीद केन्द्र पर करने मात्र से हो रही है। गुरूवार रात को भी ट्रक में आने वाली मूंगफली भी ऐसे ही केवल टोकन वाले किसानों के नाम से ठेकेदारों की होने के आरोप शुक्रवार सुबह लगे एवं हंगामा देखने को मिला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद पहुंची गाडियां खरीद केन्द्र में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज बारी वाले किसानों ने ही किसान गेट बंद का विरोध, आखिर खुलवाया गेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हंगामा बढ़ते देख पुलिस भी पहुंची मौके पर, शांति बनाए रखने की अपील।