






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सफाई के लिए अब पार्षद भी सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आ रहे है। वार्ड 35 के युवा पार्षद रजत आसोपा ने नगरपालिका के सहयोग से अपने वार्ड में प्रत्येक घर में कचरा संग्रहण के लिए प्लास्टिक कचरा पात्र का वितरण किया है। आसोपा ने स्वंय घर घर घूम कर इन कचरा पात्रों का वितरण एवं वार्डवासियों ने घरों का कचरा सीधे गली में फेंकने के बजाए इन पात्रों में संग्रहित करने एवं कचरा एकत्र करने आने वाली पालिका टैक्सियों में ही डालने का आह्वान किया। आसोपा ने बताया कि पालिका में लंबे समय से कचरा पात्र आए हुए पड़े थे एवं पडे पडे सड़ रहे थे। ऐसे में पहल कर अपने वार्ड में वितरण किए गए है।






