May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-17 at 20.00.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षा जगत में भारती निकेतन शिक्षण संस्थान द्वारा लगातार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रयास किए जाते रहते है। इस बार श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के क्षेत्रों के लिए भारती निकेतन एज्यू हब द्वारा एक और नवाचार किया जा रहा है। संस्थान द्वारा कक्षा 3 से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के लिए “भारती ओलं‌पियाड परीक्षा” का आयोजन किया जाएगा। संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि ओलंपियाड में भाग लेने के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। स्वामी ने बताया कि संस्था की अपनी ओएमआर प्रणाली है और बच्चों को नि:शुल्क ओएमआर शीट पर परीक्षा का अनुभव देने के साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों को ईनाम, प्रमाण पत्र, मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नव प्रवेश लेने वाले चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां भी दी जाएगी। स्वामी ने बताया कि प्रथम भारती ओलंपियाड का आयोजन 31 मार्च 2024 रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक होगा और इसके लिए विस्तृत तैयारियां प्रारंभ कर दी गई। परीक्षा का अयोजन त्रिस्तरीय होगा जिसमें तीन समूह बनाए जाएंगे। समूह ए में कक्षा 6,7,8, तथा समूह बी में कक्षा 9,10,11 और समूह सी में कक्षा 3,4,5 शामिल होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम चार विषय सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित, सामाजिक अध्ययन व अंग्रेजी ग्रामर निर्धारित की गई है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 200 अंक के होंगे। स्वामी ने बताया कि प्रथम ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र छात्राएं भारती निकेतन विद्यालय कार्यालय में आकर आवेदन कर सकता है।