






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। देर रात भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं को पार्टी के ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद सोमवार सुबह से ही उनके स्वागत, अभिनंदन का दौर चल रहा है। सोमवार को गुसाईं बीकानेर पहुंचे व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया। इस मौके पर मेघवाल ने गुसाईं का माल्यार्पण करते हुए पूर्ण सक्रियता के साथ पार्टी कार्यों में जुटने की प्रेरणा दी। मेघवाल के आवास पर उनके पुत्र रविशेखर मेघवाल ने गुसाईं को फुलों का बुके देकर अभिनंदन किया। वहीं देशनोक में हुए अर्जुनराम मेघवाल के साथ चुनावी शंखनाद के कार्यक्रम में भी गुसाईं का अभिनंदन किया गया। उसके बाद बीकानेर में गोस्वामी समाज के लोगो द्वारा गुसाईं का अभिनंदन किया गया एवं बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आते हुए रास्ते में नोरंगदेसर, गुसाईसर में उनका अभिनंदन हुआ है। गुसाईं 5.30 पर क्षेत्र के गांव शेरुणा पहुंचेंगे व यहां भी भाजपा कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे। वहां से झंझेऊ, जोधासर, लखासर, हेमासर में भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में गुसाईं का शाम 6 बजे अभिनन्दन किया जाएगा। विदित रहे कि राज्यमंत्री का दर्जा पाने के बाद जयपुर से श्रीडूंगरगढ़ लौट रहे रामगोपाल सुथार का भी पार्टी कार्यालय में 6 बजे अभिनंदन है।







