May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-22 at 18.52.39

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2026। कल सुबह अंचल में एक 132 केवी जीएसएस पर चार घंटे का शटडाउन लिया जाएगा, जिससे इससे निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर की सप्लाई बाधित होगी।
विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी जीएसएस जाखासर पर सोमवार, 23 मार्च 2026 की सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। जरूरी रखरखाव व मरम्मत कार्य के दौरान इससे निकलने वाले 33 केवी फीडर जाखासर नया और जाखासर पुराना की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन दोनों फीडर से जुड़े सभी घरेलू व कृषि कनेक्टशनों की आपूर्ति बाधित होगी।