May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2025। मंगलवार सुबह आधा दर्जन फीडरों पर शटडाउन किया जाएगा जिससे कई गांवो की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को 132 केवी जीएसएस ऊपनी पर जरूरी मरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इससे निकलने वाले 33 केवी फीडर ऊपनी, दुसारणा, बापेऊ, राजेडू, कल्याणसर पुराना व रामदेवरा फीडर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बंद रहेंगे। इससे गांव ऊपनी, दुसारणा, बापेऊ, राजेडू, कल्याणसर पुराना के घरेलू व कृषि कनेक्शनों की आपूर्ति बाधित होगी।