May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2025। सोमवार को मुख्य बाजार के रास्तों को खाली करवाने के लिए नगरपालिका व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। कार्मिकों ने आम रास्ते पर रखा हुआ सामान जब्त कर लिया। स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि उपखंड अधिकारी उमा मित्तल के निर्देशानुसार बाजार से अतिक्रमण हटवाए जा रहें है। ये कार्रवाई कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस एएसआई हनुमान कस्वां सहित जाप्ता मौजूद रहा व पालिका कर्मी सक्रिय रहें। इस दौरान घुमचक्कर रोड, एसबीआई बैंक रोड, घास मंडी रोड, पुलिस चौकी के आस पास वाले क्षेत्र में व्यापारियों से समझाईश की गई। समझाईश के बाद कुछ व्यापारियों ने अपने आप बाहर रखा गया सामान हटा लिया व जन्होनें नहीं हटाया उनका सामान जब्त किया गया। विदित रहें सीएलजी बैठक में हर बार बाजार की यातायात व्यवस्था का सवाल गूंजता है। इसे दुरस्त करने के लिए पालिका ने अनेक बार मुख्य मार्गों में सामान नहीं रखने की हिदायत भी दुकानदारों को दी।