






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कल 32 स्थानों पर टीकाकरण होगा व इन इलाकों में घर-घर, ढाणी-ढाणी टीकाकरण के लिए टीम पहुंचेगी। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि घर घर टीकाकरण के लिए विभागीय कर्मचारियों की टीमें बना दी गई है और ये टीमें शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कल सुबह जुट जाएगी। आर्य ने बताया कि क्षेत्र में एक भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहें इसके लिए जागरूक नागरिक व युवा आगे आकर विभाग की सहायता करें व टीकाकरण पूर्ण करवाये। आर्य ने बताया कि कल श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी सहित मोमासर, दुसारना पीपासरिया, शेरुणा, डेलवां में कोविशील्ड व कोवैक्सिन दोनों के प्रथम व द्वितीय दोनों डोज लगेंगे। इनके अतिरिक्त कल उदरासर, धोलिया, कितासर, कुंतासर, जैतासर, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर हीरावतान, सातलेरा, केऊ, धर्मास, धनेरू, ऊपनी, कल्याणसर पुराना, लिखमीसर दिखनादा, सूडसर, दुसारना पंडरिकजी, पुण्दलसर, लोढेरा में कोविशील्ड के पहले व दूसरे टीके कपड़े लगाए जाएंगे। बता देवें इन क्षेत्रों में शत प्रतिशत का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।



