






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर में स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला आज खेला गया। फाइनल के रोमांचक मैच में समंदसर ए व समंदसर बी आमने सामने खेली तथा बी टीम को पछाड़ते हुए ए टीम के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच के बाद मैदान में समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी रही। चौधरी ने विजेता व उपविजेता टीम को चमकदार ट्रॉफी के साथ 15 हजार व 71 सौ की नगद राशि का पुरस्कार सौंपा। चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खेल आयोजनों का उत्साह देखकर लगता है कि खेलों का भविष्य उज्ज्वल है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण ने ग्रामीणों का आपसी सहयोग देखकर एकजुटता की प्रशंसा की। समारोह में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य, श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, नरपत पुरोहित, मोहनसिंह देवड़ा, धन्नेसिंह तंवर, लक्ष्मणराम खिलेरी, मुखराम गोयल, डॉ.ताराचंद गोदारा, प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव, मामराज गोदारा, रामलाल जाखड़ ,डॉ. दीनू खान, राजूसिंह पीटीआई, कालूराम पीटीआई ने मंच साझा करते हुए फाइनल मुकाबले के रोमांच का आनंद लिया। यूथ कांग्रेस के विधानसभा सचिव मुनीराम खिलेरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। रेवन्तराम खिलेरी ने समारोह में भाग लेने आए सभी अतिथियों सहित ग्रामीणों का स्पोर्ट्स क्लब लखासर की ओर से आभार जताया। समारोह में मंच संचालन इंद्राज खिलेरी ने किया। समारोह में भोलूराम नायक, पाबूदान सिंह भाटी, लादूसिंह तंवर, मूलाराम खिलेरी, मालाराम खिलेरी, नारायण राम चाहर, दानाराम गेट, गणेशाराम सांसी, गणेशा राम मेघवाल, चुनाराम नायक, भीखाराम नाई, मदन फौजी, रणवीर पीटीआई, हंसराज नाई, श्रभगवान नाई, राजू गेट, राकेश खिलेरी, इंद्रजीतसिंह तंवर,हरचंद मेघवाल, रणजीत खिलेरी, संतोष खिलेरी सहित अनेक नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।




