






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 132 रीड़ी जीएसएस में मंगलवार को जरूरी रखरखाव का कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा। विभाग के जेईएन अभिनव ने बताया कि 132 रीड़ी जीएसएस से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई कल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। बता देवें इससे रीड़ी, बाना, जाखासर, तराना जोहड़, इंदपालसर, नोसरिया गांव व रोही में बिजली कटौती होगी। आप सभी पाठक इस खबर को इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए ताकि वे किसी भी असुविधा से बच सकें।



