






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2024। मंगलवार को क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवो में बिजली कटौती होगी। विभाग के एईएन राजूलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी जीएसएस कितासर पर रखरखाव संबंधी जरूरी कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 24 सितंबर 2024 की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली शटडाउन लिया जाएगा। इससे गांव कितासर, कुंतासर, अमृतवासी, बिग्गा, धीरदेसर चोटियान में बिजली आपूर्ति बाधित होगी। पाठकगण कृप्या ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे उन्हें कटौती से होने वाली किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।



