May 20, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस से निकलने वाले 33केवी ऊपनी फीड़र को शनिवार को तीन घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। कनिष्ठ अभियंता बाना हिमानी महावर ने बताया कि एल एंड टी कम्पनी द्वारा प्रस्तावित लाईन के कार्य को करने के लिए इस फीडर पर शनिवार को सुबह 9.30 से 12.30 तक शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण क्षेत्र के गावं हेमासर, भोजास एवं सालासर तीनों गांवों में बने 33केवी जीएसएस पर सप्लाई पूर्णतया बंद रहेगी एवं इस कारण इन गांवों के सभी घरेलू, व्यवसायिक, पीएचईडी एवं कृषि कनेक्शनों पर सप्लाई बंद रहेगी।