May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 247 नए सफाई कार्मिकों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन 4 मार्च से प्रारंभ होंगे। बता देवें जो प्रतिभागी पूर्व में आवेदन कर चुके है उन्हें दुबारा आवेदन नहीं करने होंगे। नए लोग आवेदन कर भर्ती में शामिल हो सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की 186 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी के लिए 24 हजार 797 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों पर आगामी 4 मार्च से आवेदन प्रारंभ होंगे। बता देवें लेखानुदान बजट 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी। आवेदक https://lsg.urban.rajasthan.gov.in/ पर जाकर योग्यता, आयु सीमा सहित चयन प्रक्रिया की जानकारी ले सकते है।