






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2024। आज प्रदेश भर तेजा दशमी व बाबा रामदेव के मंदिरों में मेले का माहौल रहेगा। वहीं लिखमीसर दिखनादा में हनुमान जी महाराज के भव्य जागरण का आयोजन होगा। आप पढें श्रीडूंगरगढ़ में होने वाले विशेष आयोजनों की पूरी खबर।
तेजा दशमी पर होगा तेजा मंदिर में मेला और जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर स्थित तेजा मंदिर में आज तेजा दशमी के अवसर पर दिन भर श्रद्धालुओं का मेला भरेगा और रात्रिकालीन जागरण का आयोजन होगा। श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से भी लोग दर्शन करने पहुंचेगे वहीं मंदिर समिति के सदस्य जागरण की तैयारियों में जुटे है। अनेक भजन कलाकार अपने भजनों प्रस्तुतियां देंगे। वहीं ग्रामीण अंचल में स्थित अनेक तेजा मंदिरों में आज रौनक रहेगी जहां श्रद्धालु दर्शन कर बाबा से मन्नतें मांगेंगे।
लिखमीसर दिखनादा में होगा बालाजी का जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लिखमीसर दिखनादा गांव में बालाजी महाराज के भव्य जागरण का आयोजन होगा। रात्रि जागरण में जोधपुर की विमला जाखड़ एंड पार्टी बाबा के भजन प्रस्तुत करेंगी। आयोजक सदस्यों द्वारा आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही है।
बाबा रामदेव के मंदिरों में रहेगी रौनक, होंगे मेले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दशमी तिथि पर आज बाबा रामदेव के मंदिरों में भक्तों की रौनक रहेगी। गांव मोमासर में बाबा के मंदिर में भारी मेला भरेगा और सैंकड़ो लोग यहां धोक लगाकर मन्नतें मांगेगे। ग्रामीण अचंल के अनेक मंदिरो में भक्त दर्शन का बाबा के धोक लगाएंगे।



