May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

बढ़ती उम्र के साथ कई ऐसी समस्या है जिससे निजात पाना मुश्किल हो जाता है. जिसमें हाथ-पैर का दर्द (hand & leg pain) एक आम बात है. इसके अलावा ये दर्द किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है. अगर आप उन लोगों में से हैं जो अक्सर हाथ पैरों में दर्द का सामना करते हैं तो आपको रात के वक्त कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए (avoid food in night). आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनका सेवन रात के वक्त भूलकर भी नहीं करना चाहिए. ये आपके दर्द को कम करने के बजाय काफी हद तक बढ़ा देती है.

मशरूम
रात के समय मशरूम (mushroom) के सेवन से बचना चाहिए. यह रात में पचाने में मुश्किल होता ही है साथ ही पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच, पेट दर्द और दस्त की दिक्कत हो सकती है. साथ ही इससे हाथ पैरों में दर्द भी हो सकता है.

खीरा
खीरा खाते वक्त समय का ध्यान जरूर रखें. खीरे (cucumber) की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में रात के वक्त इसका सेवन करने से हाथ पैरों में दर्द बढ़ सकता है. 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अक्सर हाथ पैरों में दर्द की समस्या रहती है. ऐसे में रात के वक्त खीरा खाने से आपका दर्द भयानक रूप ले सकता है.

दही और छाछ
रात के समय दही और छाछ खाने से बचना चाहिए. इनका सेवन करने से हाथ पैरों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है. साथ ​ही जिन लोगों को पहले से यह दिक्कत है उन्हें भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

फलों का सेवन
अगर आप उन लोगों में से हैं तो हाथ पैरों के दर्द से जूझते हैं तो रात में भूलकर भी फल (fruits) न खाएं. इससे आपको नींद की समस्या और अगले दिन थकान हो सकती है.

मीठी चीजें
कई अध्ययनों से पता चलता है कि प्रोसेस्ड शुगर शरीर में प्रो इन्फ्लामेट्री तत्व को बढ़ाता है जिसके चलते जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या हो जाती है. इसलिए रात के समय ऐसी चीजें अवॉइड करें जिसमें चीनी (suger) की मात्रा अधिक होती है.

(नोट: कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें)