May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.52.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के प्रांगण में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबले गत पांच दिनों से खेले जा रहें है। इन मुकाबलों में प्रदेश भर के जिलों की टीमों ने भाग लिया है। विशाल आयोजन में विभिन्न कैटेगरी के सभी मुकाबले शनिवार शाम को पूर्ण हो चुके है और रविवार को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। संस्था निदेशक श्याम सुंदर स्वामी ने सभी जिलों के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में 19वर्ष व 17 वर्ष में छात्र व छात्रा वर्ग के विभिन्न कैटेगरी की योग प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिसमें 19 वर्षीय छात्र वर्ग योग ट्रेडिशनल में बीकानेर के खिलाड़ी ने गोल्ड जीता है। वहीं इसी वर्ग में दूसरा स्थान जयपुर, तीसरा स्थान फलौदी ने हासिल किया। वहीं इसी वर्ग में 17 वर्षीय छात्र में प्रथम स्थान नागौर की टीम ने हासिल किया व दूसरे टोंक व तीसरे स्थान पर बीकानेर की टीम रही। 19 वर्षीय छात्र आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान पर श्रीगंगानगर के खिलाड़ी रहें और द्वितीय स्थान अजमेर व तृतीय स्थान उदयपुर ने प्राप्त किया। 19 वर्षीय छात्रा आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान नागौर की छात्रा खिलाड़ी व द्वितीय स्थान टोंक और तृतीय स्थान झुंझुनू ने हासिल किया। 17 वर्षीय छात्र आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान नागौर, द्वितीय स्थान झुंझुनू व तृतीय स्थान पर उदयपुर के खिलाड़ी रहें। 17 वर्ष छात्रा आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान उदयपुर, द्वितीय स्थान बूंदी व तृतीय स्थान नागौर ने हासिल किया।19 वर्ष छात्र आर्टिस्टिक पेयर मे प्रथम स्थान उदयपुर, द्वितीय स्थान नागौर व तृतीय स्थान फलौदी ने हासिल किया। 19 वर्ष छात्रा आर्टिस्टिक पेयर में प्रथम स्थान जोधपुर, द्वितीय स्थान नागौर व तृतीय स्थान ब्यावर ने हासिल किया। 17 वर्ष छात्र आर्टिस्टिक पेयर में प्रथम स्थान जोधपुर, द्वितीय स्थान नागौर व तीसरे स्थान पर झुंझुनू रहा। 17 वर्ष छात्रा आर्टिस्टिक पेयर में प्रथम स्थान नागौर, द्वितीय स्थान अजमेर व तृतीय स्थान  टोंक का रहा। 17 वर्ष छात्र रिदमिक पेयर में प्रथम स्थान झुंझुनू, द्वितीय स्थान जोधपुर व तृतीय स्थान फलोदी ने प्राप्त किया। 17 वर्ष छात्रा रिदमिक पेयर में प्रथम स्थान अजमेर, द्वितीय स्थान जोधपुर व तृतीय स्थान फलोदी ने हासिल किया। 19 वर्ष छात्र रिदमिक पेयर में प्रथम स्थान जोधपुर, द्वितीय स्थान श्रीगंगानगर व तृतीय स्थान कोटा ने हासिल किया। 19 वर्ष छात्रा रिदमिक पेयर में प्रथम स्थान जयपुर, द्वितीय स्थान बीकानेर, तृतीय स्थान ब्यावर का रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों की रहने खाने संबंधी सभी व्यवस्थाएं करने में भारती निकेतन की पूरी टीम जी जान से जुटी है और अपनी सेवाएं दे रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न कैटेगरी के योग आसनों की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न टीमों में हुए रोमाचंक मुकाबले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ियों ने दी प्रभावी प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार शाम को मुकाबले संपन्न हुए, स्वामी ने दी सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिदमिक टीमों ने दी एक से बढ़कर एक रोचक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेडिशनल योग में भी हुई सुदंर खेल की प्रस्तुति।