






पृथ्वीसिंह ने गोचर, ओरण सुरक्षित करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर निवासी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पृथ्वीसिंह राजपुरोहित ने शनिवार को जयपुर में शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी व हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य से मुलाकात की। पृथ्वीसिंह ने दोनों नेताओं को बताया कि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के नेतृत्व में गोचर ओरण संरक्षण संघ द्वारा चलाए जा रहे गोचर, ओरण और पाइतन भूमियों को बचाने के अभियान के तहत आज जयपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दोनों नेताओं से इन भूमियों को सुरक्षित करने के समर्थन में सरकार को पत्र लिखने का आग्रह किया गया। पृथ्वीसिंह ने बताया कि दोनों विधायकों ने अभियान की सराहना करते हुए अभियान को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की, उन्होंने संघ के साथा खड़े होने का आश्वासन भी दिया। दोनों विधायकों ने मंत्री झाबरसिंह खर्रा को पत्र लिखकर इन भूमियों को सुरक्षित करने का आग्रह भी किया। संघ सदस्य पृथ्वीराज ने बताया कि इससे पहले बीकानेर जिले के पांच विधायक श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने भी मंत्री झाबर सिंह खरा को पत्र लिखकर गोचर भूमियों को सुरक्षित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य लगातार विभिन्न विधायकों से संपर्क कर रहे हैं, जिससे वे भी सरकार को पत्र लिखकर गोचर, ओरण और पाइतन भूमियों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करें।
गोवर्धनसिंह ने ली स्वदेशी अपनाने की शपथ, की अपील भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोजास निवासी कोलकाता प्रवासी सामाजिक कार्यकर्ता गोवर्धनसिंह राजपुरोहित शनिवार को दिल्ली में कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की। गोरधनसिंह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और स्वदेशी अपनाओ स्वदेशी बचाओ का संकल्प लिया। गोवर्धनसिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वपन को साकार करते हुए लोकल को सपोर्ट करने और स्वदेशी अपनाने की अपील की गई। वे भी इस अभियान से जुड़कर स्वदेशी अपनाने की अपील लोगों से करने के लिए अपना लगातार योगदान देंगे।







