May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोर अपनी शातिरगिरी लगातार दिखा रहे है। चोरों ने गोशाला को भी नही छोड़ा एंव कालू रोड़ पर स्थित गोविंद गोपाल गौशाला में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत निगम द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया। विद्युत विभाग के एईएन चंद्रेश यादव ने इस सबन्ध में पुलिस थाना पहुंच के अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। यादव ने बताया कि गौशाला में कनेक्शन के लिए 5 केवीए का सिंगल फेस ट्रांसफार्मर लगाया हुआ था। जिसे अज्ञात चोर ने पिछले 25 मार्च से 27 मार्च के बीच मे चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई रामवतार करेंगे।