






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2025। ससुराल आए एक युवक की बाइक ससुराल के घर से चोर ले गए। जोगलिया निवासी 33 वर्षीय खिराजनाथ पुत्र बीरबल नाथ सिद्ध ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 8 मार्च को अपनी ससुराल लिखमादेसर आया हुआ था। रात करीब 11.30 से 1.30 बजे के बीच अज्ञात चोर ने उसके ससुराल के घर में घुसकर मोटरसाईकिल चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।



