May 20, 2026
news frame (21)

श्रीडूगरगढ टाइम्स 20 मई 2020। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर आयी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं लॉकडाउन के दौरान भी कराई जा सकती हैं। अमित शाह ने ये भी कहा है कि परीक्षाओं के लिए राज्य सरकारों को स्पेशल बस सुविधा की व्यवस्था करनी होगी । कोरोनावायरस महामारी के चलते मार्च के महीने से देशभर के सभी स्कूल बंद हैं। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए देश के कई राज्यों में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थीं। वहीं लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद होने की वजह से राज्यों के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराना संभव नहीं था। लेकिन अब गृह मंत्री अमित शाह ने लॉकडाउन में बोर्ड की परीक्षा कराने की छूट दे दी है।