May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 11 अगस्त 2020। तहसील के सबसे जागरूक गांवो की श्रेणी में प्रथम स्थान पर खड़े गांव मोमासर की पहचान राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी कायम हो रही है। हरियाला मोमासर के स्वप्न को साकार करने में जुटें मोहरसिंह यादव ने बताया की जिले में पहली बार पूरे गांव को हरा भरा करने के प्रण के साथ प्रथम वन-महोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से मोमासर सरंपच, वार्ड पंच, समस्त ग्रामीणों सहित गावं के वार्ड एक में मुक्तिधाम पर वन-विभाग बीकानेर के आला अफसरों के साथ वन- महोत्सव मनाया जाएगा।