May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय बालिका विद्यालय में कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण में आज पंचायत समिति के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि आज वैक्सीनेशन से बचे हुए राजस्व कर्मचारी, पुलिस कर्मी, पालिका कर्मियों को भी वैक्सीन लगाई गई। आर्य ने कहा कि शुक्रवार को दूसरे चरण का अंतिम दिन है और बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनों से अपील है कि वे शुक्रवार को वैक्सीन जरूर लगवाऐं। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन के सभी बड़े अधिकारियों ने वैक्सीनेशन करवा लिया है व जनता को टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति के कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना का टीका।