May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। हमारे देश में राजा महाराजा के समय से कांच की कलाकृतियों की सजावटों ने नागरिकों को सदैव आकर्षित किया है। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में निर्माणाधीन श्री सरसजी महाराज का मंदिर भव्यता लेता जा रहा है और अब पूरे मंदिर को कांच की कलाकृतियों से सजाया जाएगा। साथ श्री सरसजी महाराज का इतिहास भी शीशे में लिखा जायेगा। राष्ट्रीय सरस सेना के मीडिया प्रभारी सम्पत सारस्वत ने बताया कि मन्दिर का कार्य जोर शोर से चल रहा है आने वाले कुछ ही दिनों में मन्दिर परिसर में शीशे की कलाकारी से सभी देवी देवताओं की छवि अंकित की जाएगी जिससे मंदिर दर्शनीय होगा। साथ ही श्री सरसजी महाराज का इतिहास व भामाशाही के नाम शीशे की शिलालेख में लिखे जाएंगे। सम्भवतः ये बीकानेर जिले का प्रथम स्थल होगा जी मध्यकाल के भारत की याद दिलाएगा।