May 21, 2026
00000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2025। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ताल मैदान में भव्य मेले का आयोजन आज शाम से प्रांरभ होगा। राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन आज शाम 7.30 बजे अतिथियों द्वारा किया जाएगा। फेयर के आयोजक विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गौड़ ने बताया कि इस बार मेले का आकर्षण नए और बड़े झूले होंगे। त्योहारी सीजन को देखते हुए घर सजाने के लिए बड़ी रेंज में विभिन्न उत्पादों की दुकाने सजाई गई है। हेंडलूम व हैंडीक्राफ्ट के कपड़ों सहित विभिन्न उत्पाद मेले में मिलेंगे। मेले में प्रवेश के लिए भव्य प्रवेश द्वार सजाया गया है। मेले में बम्बइयां भेल, जयपुरी आइसक्रीम सहित विभिन्न प्रकार के खाने पीने की स्टालें भी लगाई गई है। गौड़ ने क्षेत्रवासियों से मेला घुमने का आनंद लेने का आग्रह किया है।