May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में नरेगा श्रमिकों के अटके पेमेंट के विवाद में बुधवार को विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल को एपीओ किया गया था। आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ विकास अधिकारी का चार्ज पंचायत समिति के एईएन महेश कुमार वर्मा को दिया गया है। वर्मा ने कार्यकारी विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। विवाद धायल और एईएन के मध्य ही था। अब चार्ज एईएन को ही दिया गया है जनता को उम्मीद है अब उनके अटके कार्य हो सकेंगे। वर्मा ने टाइम्स को बताया कि कार्य मे प्राथमिकता नरेगा श्रमिकों के रूके हुए भुगतान को शीघ्रातिशीघ्र जारी करना ही रहेगा।