






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2022। थाने में चार आरोपियों ने परिवादी को धमकाया तो थानाधिकारी ने चारों को हवालात में बंद कर दिया। सोनियासर शिवदानसिंह के परिवादी 28 वर्षीय छैलू सिंह पुत्र समुन्द्र सिंह को इसी गांव के सुमेरसिंह पुत्र करणीसिंह, छैलूसिंह पुत्र आसूसिंह, गोविंदसिंह पुत्र सवाईसिंह, प्रवीणसिंह पुत्र सवाईसिंह ने थाने में ही देख लेने की धमकी दी। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने चारों से समझाईश की परंतु ये नहीं माने तो चारों को गिरफ्तार कर लिया।



