






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2022। बाड़मेर में टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा 28वीं जूनियर राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में 4 सितंबर से 6 सितम्बर को संपन्न हुआ। संघ के बीकानेर जिलाध्यक्ष विमल भाटी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर की बालिका वर्ग की टीम ने विजेता का खिताब जीता। फाइनल के कड़े मुकाबले में बीकानेर से दौसा की टीम को 16 रनों से हराया।संघ के जिला सचिव रोशन छिम्पा ने जानकारी दी कि छात्रा ममता गोदारा, प्रियंका, पारुल, तम्मना, पूजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम की कोच किरण बाला ने बताया कि चयनित टीम हरिद्वार, उत्तराखंड में 21 सितंबर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। संघ के सभी पदाधिकारियों ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी।



