






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2021। थाने में समझाईश के दौरान थानाधिकारी के सामने जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कुंज बिहारी की परिवाद पर 23 वर्षीय युवक अशोक कुमार मेघवाल निवासी सवाई बड़ी कॉन्स्टेबल सेवानंद व कॉन्स्टेबल गंगाधर द्वारा थाने में पेश किया गया। अशोक समझाईश के दौरान पार्थी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया व जान से मारने की धमकियां देने लगा। इस पर थानाधिकारी ने युवक को 151 में गिरफ्तार कर लिया है।



