May 21, 2026
BIKE-22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक बड़ा युवा वर्ग विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। ऐसे युवाओं को अब अपने क्षेत्र की खबरों के साथ अपने जी.के. के ज्ञान को ओर मजबूत करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रारम्भ कर रहा है करंट अफेयर्स का नया कॉलम। आज से यहां आप रोजाना करंट अफेयर्स के साथ कुछ अन्य प्रश्न या जानकारी भी रोजाना पढ़ सकेंगे। आप स्वयं भी अपने क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ जुडें व अपने साथियों को भी जोड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जिससे वे सभी करंट अफेयर्स के जरूरी प्रश्न प्राप्त कर सकें।
1. 17 सितंबर 2021 को वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद की 45वी बैठक कहां हुई_लखनऊ।
2. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री को “SDG प्रोग्रेस अवार्ड” से सम्मानित किया गया_बांग्लादेश।
3. 30 सितंबर 2021 को कौन भारतीय वायु सेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण करेंगे_वी आर चौधरी।
4. वर्तमान में नौसेना के प्रमुख कौन है_एडमिरल करमबीर सिंह।
5. वर्तमान में थल सेना के प्रमुख कौन है_मनोज मुकुंद नरवाने।
6. हाल ही में किस भारतीय ने नॉर्वे शतरंज ओपन 2021 मास्टर वर्ग का खिताब जीता है_डी. गुकेश।
7. चर्चा में रहा कंब्रे वीएजा ज्वालामुखी किस देश में स्थित है_ स्पेन।
8. हाल ही में ताल ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, कहां स्थित है_ फिलीपिस।
9. जस्टीन ट्रुडो किस देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। _ कनाडा।
10. इजराइल के नए प्रधानमंत्री कौन है_नफताली बैनेट।
11. चर्चा मेरा वाइपर रोवल किस अंतरिक्ष एजेंसी से संबंधित है_ नासा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न-
1. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने_विराट कोहली (RCB)।
2 . अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब बनाया जाता है _21 सितंबर।
3. हाल ही में कौन अफ्रीका में रूस के बीच में स्थित दो चोटियों को फतह करने वाली सबसे तेज भारतीय महिला बनीं_गीता समोता।
4. हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने किस अभिनेता ने हिंदू अध्ययन में डायरेक्टर की मानद उपाधि प्रदान की_अनुपम खेर।
5. “Your Best Day is Today” पुस्तक के लेखक कौन है_अनुपम खेर।
6. सीमा सड़क संगठन ने सड़क निर्माण कंपनी (RCC) की कमान पहली बार किस महिला सैन्य कमांडर को सौंपी है_मेजर आईना।
7. 20 सितंबर 2021 को जारी वैश्विक नवाचार सूचक (GII) 2021 में भारत कौन से स्थान पर है_ 46 वें।
8 . हाल ही में कौन सा देश बच्चों को सामूहिक टीकाकरण शुरू करने वाला पहला देश बन गया_क्यूबा।
9. भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान कब से प्रारंभ हुआ_ 16 जनवरी 2021
10. टिका कब मनाया जाता है_ 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच में।
11. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है_8 सितंबर।