May 21, 2026
महिलाओं के बनाए धोखे से अश्लील वीडियो, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2022। नहाते हुए दो महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव धनेरू निवासी पीड़ित ने इसी गांव के नथाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बहिन और पत्नी के नहाते समय नग्न वीडियो बना लिए। उसे पता चला तो उसने विरोध किया, इस पर आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां निकालते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार कर रहे हैं। विदित रहे कि इस मामले में आरोपी नथाराम द्वारा भी अपने खेत की सींव काटने ओर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज शनिवार को करवाया था।