






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2023। एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थी वर्ग के लिए आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश रहेगा। 25 नवबंर को मतदान दिवस, 26 नवबंर को रविवार व 27 नवंबर को गुरू नानक जयंती का अवकाश होगा। ऐसे में सभी स्कूलों में विद्यार्थी अब मंगलवार को स्कूल जाएंगे।



