May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजेन्द्र सोनी ने आज क्षेत्र का मान बढाया है। सोनी को उत्तर पश्चिमी रेलवे प्रशासन ने गत सप्ताह ही बीकानेर स्टेशन अधीक्षक बनाया व तीन ही दिन बाद सोनी को पूरे सेक्शन का निरीक्षक बना दिया गया है। विभाग ने उन्हें यातायात निरीक्षक का पद सौंपा है। बता देवें बीकानेर सेक्शन में चुरू, रतनगढ़, सरदारशहर सहित 14 स्टेशनों का निरीक्षण का कार्य अब सोनी करेंगे। विभाग के अधिकारियों ने सोनी को दायित्व देते हुए कार्य के प्रति उनकी निष्ठा, दायित्व निर्वहन की कुशलता की सराहना की है। सोनी को रेलवे अधिकारियों सहित उनके परिचित बधाईयां दे रहें है। बता देवें सोनी ने अपनी सेवाएं लंबे समय तक श्रीडूंगरगढ़ अधीक्षक के रूप में भी दी है। स्थानीय नागरिकों से उनकी मिलनसारिता व सौहार्द भी चर्चा में है और लोग उन्हें बधाईयां दे रहें है।