May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार को अलग अलग कार्रवाईयों में तीन जनों को शांति भंग में गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने देराजसर निवासी 23 वर्षीय राजेश लुहार को गिरफ्तार किया वहीं एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने गांव बापेऊ निवासी 27 वर्षीय दीपाराम जाट को अरेस्ट किया। एएसआई रविंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए मोमासर बास निवासी 19 वर्षीय समीर सब्जीफरोश को गिरफ्तार किया।