May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-15 at 10.01.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2025। कालू रोड पर देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। गुसांईसर बड़ा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से गुसाईसर बड़ा निवासी 62 वर्षीय हरिराम पुत्र हनुमानाराम गोदारा, 25 वर्षीय राजाराम पुत्र बजरंगलाल नाई और जैतासर निवासी 40 वर्षीय खेताराम पुत्र गोपालराम नाई घायल हो गए। इनमें एक जना गंभीर घायल हुआ जिसके सिर में चोट आई है। दो और घायलों का भी बीकानेर पीबीएम में ईलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो किसी होटल पर खाना खाकर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एंबुलेंस से घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ एसएस नांगल की टीम ने उनका उपचार कर बीकानेर रेफर कर दिया गया।