






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2025। क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। देर रात गांव बेनीसर में 35 वर्षीय मोहनलाल पुत्र लालूराम प्रजापत ने अपने घर में बने छपरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस द्वारा शव सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।



