






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2022। थाने में ही परिवादी से मारपीट पर उतारू चार जनों को एएसआई रविन्द्रसिंह ने गिरफ्तार कर लिया व जेल में डाल दिया। लिखमादेसर निवासी सोहनराम मेघवाल ने इसी गांव के पीराराम मेघवाल व उसके पुत्र हेमाराम, इन्द्राज व बेगाराम पुत्र पेमाराम मेघवाल के खिलाफ परिवाद दी थी। जिसकी जांच के लिए इन्हें थाने बुलाया गया और थाने में ही परिवादी को धमकाने लगे। रविन्द्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया परंतु वह नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर चारों को 151 में गिरफ्तार कर लिया गया।



