






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2025। क्षेत्र का पैरा टूर्नामेंट का युवा खिलाड़ी गांव सांवतसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र बुद्धराम विश्नोई हाइवे पर हादसे में घायल हो गया है। ओमप्रकाश अपनी तीन पहिया स्कूटी पर श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव सांवतसर जा रहा था। हाइवे पर अनियंत्रित होकर उसकी स्कूटी पलट गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं उनके भाई व परिजनों को सूचना दे दी गई है। विदित रहें बीकानेर में हुए राज्य स्तरीय पैरा प्रतियोगिता में ओमप्रकाश ने गोल्ड भी हासिल किया था।




