






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है और बीती रात करीब 12 बजे सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई की अगुवाई में पुलिस दल ने एक फॉरच्यूनर गाड़ी को रूकवा कर तलाशी व जांच के दौरान अफीम बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी संध्या बिश्नोई ने बताया कि सूडसर चौकी के पास नाकेबंदी के दौरान एक फॉरच्यूनर गाड़ी को रूकवाया गया। पुलिस जवानों ने गाड़ी की तलाशी के दौरान 261 ग्राम अफीम बरामद की और गाड़ी जब्त कर 33 वर्षीय मनोज जाट निवासी कोटासर, 22 वर्षीय राकेश जाट निवासी राजेडू, 33 वर्षीय केशराराम जाट निवासी रीड़ी को गिरफ्तार किया।



