May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट द्वारा दिए जा रहें भारी डिस्काउंट, नकली दवाओं व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने दुकाने बंद कर एक दिवसीय हड़ताल पर है। आज सभी निजी दवाओं की दुकानों पर ताले लगे है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मूंधड़ा ने बताया कि ऑनलाईन दवा बिक्री से केमिस्ट व्यापार पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है और कस्बों गांवो में खुली दुकाने बंद होने की कगार पर है। हम सरकार से देश भर में केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा किए जा रहें आंदोलन की सुनवाई की जाए और छोटे व्यापारियों के हित में निर्णय लिए जाए। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष निर्मल पुगलिया सहित अनेक केमिस्ट शामिल रहें व विरोध जताया। सभी सदस्यों ने रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंच कर एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया। इस दौरान केमिस्ट ललित बाहेती, मांगीलाल सारण, गौरीशंकर नैण, सलीम काज़ी, आंनद दर्जी, सांवरमल पारीक, नरेंद्र बाहेती, राजकुमार जोशी, जनार्दन जोशी, रमेश तावनियां, दिनेश राजगुरु, विनीत तावनियां, हाकम चौपदार, आदिल चौपदार, रामकरण जांगू, निरंजन सिंह शेखावत, मुरली राजपुरोहित, इमरान दईया, बालकिशन स्वामी आदि मौजूद रहें।
आमजन को होगी खासी परेशानी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी केमिस्ट दुकानों से दवा लेने वाले हजारों नागरिक आज खासे परेशान होंगे। एक अनुमानित आंकड़ो के अनुसार प्रतिदिनि शहरी व ग्रामीण मरीज 5 से 7 हजार की संख्या में दवाएं लेने पहुंचते है।
सरकारी सेवाएं शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी सेवाएं व मेडिकल व्यवस्थित रूप से शुरू है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने बताया कि सरकारी दवा केंद्रो पर जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित है। सरकारी अस्पताल से दवाएं भी यहीं दी जाती है, इससे सरकारी अस्पताल आने वाले मरीज प्रभावित कम होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदस्यों ने एकत्र होकर ऑल इंडिया बंद को समर्थन दिया, रैली के रूप में पहुंचे उपखंड कार्यालय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में आज दवा की सभी दुकानें बंद, एकदिवसीय हड़ताल।