






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। पूरा क्षेत्र स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव में डूबा है और ऐसे में सड़क हादसे में एक नौजवान ने प्राण गवां दिए है व एक जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। गांव कुनपालसर से सोनियासर मिठिया के मार्ग पर सोनियासर जा रहें कुनपालसर निवासी तीन युवकों की मोटरसाइकिल की टक्कर सामने आ रही कैम्पर से हो गई। हादसे में 21 वर्षीय युवक रामनिवास पुत्र रामलाल मेघवाल की मौत हो गई। बाइक सवार 20 वर्षीय सीताराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल की हालत गंभीर है तथा 19 वर्षीय सांवताराम पुत्र रामलाल गौड़ भी घायल हुआ है। पीबीएम कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह सहित ग्रामीण तीनों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में लेकर आए व बीकानेर रैफर कर दिए जाने के बाद दोनों घायलों को बंसी एंबुलेंस में लेकर रवाना हुए है।





