May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। आजादी के अमृत महोत्सव में पूरा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का कण-कण पर देश का नाम लिखा प्रतीत हो रहा है। क्षेत्र के स्कूलों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों सहित हजारों की संख्या में घरों पर तिरंगा फहराया गया है। आजादी के इस उत्सव को ओर अधिक शानदार बनाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा तिरंगा फोटो अवार्ड दिया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए क्षेत्र के नागरिको को अपने तिरंगा फहराने की सिंगल, फेमेली, ग्रुप फ़ोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को भेजनी होगी। शानदार फोटोज को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ, श्रेष्ठतम तथा श्रेष्ठ फ़ोटो के प्रथम, द्वितीय, ओर तृतीय स्थान पर रहने वाले नागरिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इन तीनों स्थानों पर एक-एक नागरिक की सीमा नहीं है एवं फ़ोटो के स्तर को देखते हुए एक से अधिक नागरिक भी एक स्थान पर रखे जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्षेत्र के नागरिकों को अपने फोटो नाम, पते सहित टाइम्स के एडमिन नम्बर 9414917401 और 9414217401 पर आज दोपहर 2 बजे तक भेजने होंगे।