






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2020। गांव ठुकरियासर व लिखमादेसर में प्रत्येक अमावस्या को गौशालाओं सहित बेसहारा गौवंश की सेवा के कार्य किए जा रहे है। ठुकरियासर कि श्रीरामानंद गौशाला में आज गांव के वरिष्ठ जनों द्वारा हवन का आयोजन कर गौसेवा का प्रण लिया गया।
श्री रामानंद गौशाला के अध्यक्ष हुकमाराम कड़वासरा ने उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए हर घर से रोजाना एक रोटी की सेवा गाय के लिए निकालने का प्रण करवाया। गौशाला के मंत्री रामेश्वरम लाल सुथार ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या को ग्रामीणों द्वारा गौशाला प्रांगण में हवन सम्पन्न करवाया जाता है व गांव में खुशहाली हेतु सामूहिक प्रार्थना की जाती है। कार्यक्रम में परमेश्वरलाल सुथार, जीवनराम सुथार, मोहननाथ सिद्ध, पेमाराम सुथार, पेमाराम गोदारा भी उपस्थित रहें।
लिखमादेसर के युवाओं ने गौसेवा का व्रत लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर के श्री जसनाथ नवयुवक मंडल के युवाओं ने गांव के बेसहारा गौवंश को आज एक ट्रॉली खल-चुरी खिलाई। ये युवा लगातार प्रत्येक अमावस्या को ये सेवा कार्य कर रहें है। युवाओं ने गांव की श्री हँसोजी गोपाल गौशाला में विकलांग गौवंश को भी खल चुरी खिलाते हुए गौशाला में सेवा का व्रत लिया। आज कई ग्रामीणों ने इन युवाओं की गौसेवा सेवा से प्रेरणा लेकर प्रति घर रोजाना एक रोटी गाय के लिए निकालने का व्रत धारण किया।





